Friday, May 15, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में 17 जुलाई को सहकार और रोजगार महोत्सव

डीडवाना में 17 जुलाई को सहकार और रोजगार महोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला प्रशासन की ओर से डीडवाना में 17 जुलाई को जिला स्तरीय सहकार एवं रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

यह आयोजन मालियान क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर परिसर में दोपहर 11 बजे से शुरू होगा। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

- विज्ञापन -image description

इस महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से युवाओं को स्वरोजगार के साधनों और योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में सहकारी संस्थाओं की उपयोगिता और उनके माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

इस अवसर पर आमजन, युवा वर्ग, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जिला प्रशासन की ओर से प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि वे बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें।

- Advertisement -ishan

डीडवाना कुचामन जिले में उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!