Wednesday, May 13, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या, पिता रहते हैं इंग्लैंड

डीडवाना में स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या, पिता रहते हैं इंग्लैंड

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका बंगला बास क्षेत्र की निवासी थी और 17 वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त चल रही थी और आज स्कूल नहीं गई थी। दोपहर के समय जब परिजन घर लौटे तो छात्रा को फांसी पर लटका पाया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। छात्रा के पिता वर्तमान में इंग्लैंड में रहते हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -ishan

डीडवाना कुचामन पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों की ली बैठक, समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया

डीडवाना-कुचामन ज़िले में दो सड़क हादसे, एक गंभीर रूप से घायल – एम्बुलेंस सेवाओं पर सवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!