Thursday, April 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने "प्रकृति वंदन" कार्यक्रम के तहत किया...

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने “प्रकृति वंदन” कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। भारत विकास परिषद्, कुचामन शहर शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “प्रकृति वंदन कार्यक्रम” के अन्तर्गत बीड के बालाजी परिसर (गौशाला क्षेत्र) में पौधारोपण किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद् पर्यावरण संरक्षण को लेकर सतत रूप से प्रयासरत है और वृक्षारोपण इसका स्थायी प्रकल्प है। इसी कड़ी में परिषद् द्वारा बीड के बालाजी परिसर में 20 पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी परिषद् द्वारा निभाई जाएगी। भविष्य में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण की योजना है।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान परिषद् अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, पर्यावरण प्रकल्प संयोजक तरुण जैन, सम्पत सोमानी, राजेश शर्मा, शरद सोमानी, शैलेश मोर, जयप्रकाश शर्मा, अरुण रिणवां, अमित बंसल, अमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कुचामन सिटी निवासी युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल, कालाडेरा अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!