Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: डॉ. प्रकाश सर्वा को मिला राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान

कुचामन सिटी: डॉ. प्रकाश सर्वा को मिला राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान

नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत द्वारा सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटीराष्ट्रीय लेखन, पर्यावरण प्रबंधन एवं सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कुचामन सिटी निवासी डॉ. प्रकाश सर्वा को राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025 के लिए चयनित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

पूजा ने बताया कि लेखन, पर्यावरण प्रबंधन और सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के चलते उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं खनिज मंच एवं फॉस्टर श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में दिया गया।

- विज्ञापन -image description

चयन समिति के अनुसार – समाज में मुख्यधारा से जोड़ने वाले कार्यों जैसे पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, लेखन, सामाजिक सेवा एवं चित्रकला जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 111 प्रतिभाओं को देशभर से चयनित किया गया।

डॉ. प्रकाश सर्वा को यह सम्मान 20 जुलाई 2025, रविवार को राजस्थान विद्यापीठ जनार्दन नागर विश्वविद्यालय, प्रतापनगर, पुराना आरटीओ रोड (आईटीआई सभागार), उदयपुर में प्रदान किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में रवि चाणक्य (मुख्य संयोजक, राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच, नई दिल्ली), कुलदीप शर्मा (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर), किशोर कोठारी (राष्ट्रीय सलाहकार), बसंत कुमार त्रिपाठी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संसद, नई दिल्ली), डॉ. राजश्री गांधी (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका, उदयपुर), तथा डॉ. सुनील दुबे (पारिस्थितिक वैज्ञानिक, उदयपुर) शामिल रहे।

डॉ. प्रकाश सर्वा को पर्यावरण प्रबंधन एवं लेखन में उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

उनके इस सम्मान से कुचामन सिटी के भारतीय संगीत सदन, दर्जी समाज एवं श्री कुचामन पुस्तकालय के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

कुचामन के प्रसिद्ध हरियाली अमावस्या मेले में जा रहे हो तो बरते यह सावधानी

कुचामन सिटी जिला अस्पताल का हाल, पांच डॉक्टर 10 बजे तक भी नहीं पहुंचे ओपीडी में

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!