Homeनावां शहरनावां सिटी: हादसे में युवक की मौत, परिवार ने दान की आंखें

नावां सिटी: हादसे में युवक की मौत, परिवार ने दान की आंखें

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. शहर के जयपुर रोड पर गुरुवार रात एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 पायलट मूलसिंह की टीम ने घायल को नावां के उप-जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

- विज्ञापन -image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक हरीश बंजारा को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर में इलाज के दौरान हरीश की मृत्यु हो गई।

हरीश की मृत्यु के बाद उनके भाई त्रिलोक बंजारा और परिवार ने हरीश की आंखें दान करने का निर्णय लिया। परिवार के इस नेक कार्य से अब हरीश की आंखें मरने के बाद भी किसी अंधे की दुनिया रोशन करेंगी। बंजारा परिवार के इस फैसले ने समाज में मानवता की मिसाल पेश की है।

- Advertisement -ishan

ईद की नमाज के बाद मकराना विधायक और पूर्व अध्यक्ष के बीच हाथापाई

कुचामन सिटी में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ट्रांसफॉर्मर के पास सफाई की गई

कुचामन सिटी में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया वाटिका का लोकार्पण एवं पौधरोपण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments