Friday, December 12, 2025
Homeक्राइम न्यूजनावां के लिचाना गांव में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, बड़ी मात्रा...

नावां के लिचाना गांव में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, बड़ी मात्रा में नकली शराब व वाहन जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उपखंड के ग्राम लिचाना में मंगलवार को आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

- विज्ञापन -image description
image description

अजमेर जोन के आबकारी उपायुक्त विजय जोशी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, स्प्रिट, शराब बनाने का सामान और वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

- विज्ञापन -image description
जब्त किया गया सामान.

एक घर में चल रहा था अवैध शराब निर्माण का गोरखधंधा
कार्रवाई के दौरान सामने आया कि एक निजी घर में अवैध रूप से नकली शराब बनाई जा रही थी। यहां बड़ी मात्रा में स्प्रिट, पैकिंग सामग्री, शराब के लेबल, खाली बोतलें, ढक्कन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। यह गोरखधंधा काफी लंबे समय से संचालित होने की आशंका जताई जा रही है।

6 आरोपी गिरफ्तार, हजारों लीटर स्प्रिट जब्त
आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हजारों लीटर स्प्रिट, शराब बनाने का कच्चा माल और अन्य उपकरण जब्त किए गए। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

- Advertisement -ishan
सभी बरामद वस्तुएं व वाहन नावां आबकारी थाने में जमा करवाए।

मौके से एक पिकअप वाहन, एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जो शराब की ढुलाई में उपयोग की जा रही थीं। जब्त माल व वाहन नावां आबकारी थाने में जमा करवाए गए हैं।

छह आबकारी थानों की संयुक्त कार्रवाई
इस संयुक्त कार्रवाई में नागौर जिले के छह आबकारी थानों की टीमें एवं जिला आबकारी अधिकारी दानाराम, सहायक अधिकारी बियाराम, दीनदयाल सहित अन्य आबकारी जवान शामिल रहे। विभाग इस कार्रवाई को अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मान रहा है।

जांच जारी – फैक्ट्री के पीछे की पूरी साजिश, सप्लाई चैन और अन्य सहयोगियों की जानकारी के लिए आबकारी विभाग जांच में जुटा हुआ है।

नावां के पार्षद ने बुजुर्ग को जमीन के केस में दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नावां पेंशनर्स समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

नावां: आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को वंचित रखने पर कल देंगे ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!