Thursday, April 2, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना: सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक की अचानक मौत

डीडवाना: सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक की अचानक मौत

साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं कस्बे में एक डिफेंस एकेडमी में पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

मृतक की पहचान चूरू जिले के बीदासर तहसील के सडू छोटी गांव निवासी रामगोपाल पुत्र राजूराम जाट के रूप में हुई है। वह लाडनूं स्थित गुरुकुल डिफेंस एकेडमी में सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था और एकेडमी के हॉस्टल में रह रहा था।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, एकेडमी में रूटीन टेस्ट आयोजित किया गया था। परीक्षा देने के बाद रामगोपाल दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने कमरे में सोने चला गया। कमरे में उसके साथ तीन और छात्र भी मौजूद थे। शाम जब सभी छात्रों को जगाया गया, तो रामगोपाल नहीं उठा। साथियों ने स्थिति को गंभीर समझते हुए तत्काल एकेडमी प्रशासन को जानकारी दी, जिसके बाद उसे लाडनूं के राजकीय उपजिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर की पुष्टि – लाडनूं उपजिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भरत ने बताया कि रामगोपाल की मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु का प्राथमिक कारण यही माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

- Advertisement -ishan

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विक्की नागपाल हॉस्टल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। लाडनूं थाने के सीआई महीराम विश्नोई ने बताया कि छात्र की मौत की सूचना पर कानूनी प्रक्रिया के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परिजनों की प्रतिक्रिया – मृतक के चाचा पप्पूराम जाट ने बताया कि रामगोपाल करीब डेढ़ महीने पहले ही गुरुकुल डिफेंस एकेडमी, लाडनूं में दाखिला लेकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि 23 जून की शाम को हॉस्टल से मौत की सूचना मिली, जिसे सुनकर पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। रामगोपाल हमेशा स्वस्थ रहता था और उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। परिवार को किसी भी तरह की शंका नहीं है।

डीडवाना-कुचामन अजाक इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

कुचामन सिटी: पार्षद के घर से बीआर खोखर स्कूल तक, वार्ड 20 की सड़कों पर गंदगी ही गंदगी

कुचामन सिटी: खारिया के ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए आरोप, किया पंचायत कार्यालय का घेराव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!