Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: दो ट्रैक्टर लेकर निकली नगर परिषद की टीम, सड़कों से...

कुचामन न्यूज: दो ट्रैक्टर लेकर निकली नगर परिषद की टीम, सड़कों से हटाया अतिक्रमण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: शहर में अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए आज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर में कई स्थानों पर ठेले रास्तों पर खड़े रहते हैं, जिससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, विशेषकर बड़े वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है।

- विज्ञापन -image description

इसी समस्या को देखते हुए आज नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी के निर्देश पर नगर परिषद एएसआई राजेंद्र गोयर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में जमादार रमेश, जमादार गोविंद, अनिल, विकास, विक्रम, अजय, मुंशी राम, बंटी, रविंद्र, रवि आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

- Advertisement -ishan

टीम ने शहर के मुख्य रोड, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल प्याऊ और बालाजी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया। शुरुआत में फल-सब्जी विक्रेताओं और अन्य अस्थायी दुकानदारों को समझाइश दी गई, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण जारी रहने पर दो ट्रैक्टरों में सामान जब्त कर कार्रवाई की गई।

इस दौरान नगर परिषद की टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे, ताकि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा की आशंका को रोका जा सके।

नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लें और शहर में अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नावां न्यूज: ना मास्क और हेलमेट, रिफाइनरी में श्रमिक की मौत का सौदा 5 लाख में

कुचामन न्यूज: पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर 3.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

कुचामन सिटी में दो गुटों में झड़प, सड़क पर बिखरा खून

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!