Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में दो गुटों में झड़प, सड़क पर बिखरा खून

कुचामन सिटी में दो गुटों में झड़प, सड़क पर बिखरा खून

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: शहर में डीडवाना रोड पर रविवार रात दो गुटों में जमकर झड़प हो गई। झगड़े के बाद सड़क पर खून बिखर गया। सूचना मिलने पर कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

दरअसल, रविवार रात करीब 9:30 बजे डीडवाना रोड स्थित अहिंसा सर्किल के पास मंगल चाय की दुकान पर दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जमकर मारपीट हुई।

- विज्ञापन -image description

झगड़े के दौरान दुकान के बाहर सड़क पर जगह-जगह खून फैल गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे थे। झगड़े की गंभीरता का अंदाजा सड़क पर पड़े खून से लगाया जा सकता है।

- Advertisement -ishan

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख झगड़ा कर रहे युवक भाग निकले।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुचामन न्यूज: खान मोहल्ले में तीन थानों की पुलिस मौजूदगी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

कुचामन सिटी में तेज हवाओं के साथ आधे घंटे तक बारिश

कुचामन सिटी में नाबालिग से मेगा हाईवे के पास होटल में हुआ रेप

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments