Sunday, February 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: विश्व णमोकार दिवस पर णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप

कुचामन न्यूज: विश्व णमोकार दिवस पर णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: विश्व णमोकार दिवस के अवसर पर 9 अप्रैल को प्रातः 8:01 बजे से 9:36 बजे तक नागौरी मंदिर स्थित चिन्मय संत सदन में सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह आयोजन जैन वीर मंडल कुचामन के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें आध्यात्मिक उन्नति, विश्व शांति और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संदेश दिया गया।

- विज्ञापन -image description

संस्था के सचिव सुभाष पहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जाप में अजमेरी मंदिर से जयकुमार पहाड़िया, राजकुमार सेठी, नागोरी मंदिर से विनोद झांझरी, अजित, वीरेन्द्र पहाड़िया सहित जैन वीर मंडल के सोभागमल गंगवाल, देवेंद्र पहाड़िया, अशोक झांझरी, पवन जैन, प्रमोद पांड्या, जैन स्कूल से संतोष पहाड़िया, अशोक अजमेरा, तथा समाज के सुरेश, पारस, नरेश, संजय, विजय, अभिषेक, प्रदीप, विनोद, नीरज, विपिन, अमित, शांति लाल समेत बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर पंच परमेष्ठी, अनादिनिधन, अपराजित मंत्र, नमस्कार मंत्र, मूल मंत्र और मंत्र राज के रूप में विख्यात णमोकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की भावना को प्रकट किया गया।

साथ ही सुभाष पहाड़िया ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 10 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।

कुचामन में एटीएस आईजी बोले- गैंगस्टर आदित्य से पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद

कुचामन न्यूज: नावां में गांजे के अवैध व्यापारी को कुचामन एडीजे कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा

कुचामन न्यूज: हार्डकोर बदमाश रिछपाल जाट को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!