Homeकुचामनसिटीकुचामनसिटी में डॉ. अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा की तैयारियाँ पूर्ण

कुचामनसिटी में डॉ. अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा की तैयारियाँ पूर्ण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में कुचामन में भव्य शोभायात्रा एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह कार्यक्रम 14 अप्रैल 2025, सोमवार को अम्बेडकर विकास समिति कुचामन नावां तथा क्षेत्र के अन्य अम्बेडकरवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

समिति अध्यक्ष हेमराज चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह शोभायात्रा प्रातः 08:30 बजे तिलक पब्लिक स्कूल (रैगर समाज भवन) से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—शिव मंदिर, बुनकर बस्ती, अम्बेडकर कॉलोनी, विनायक कॉम्प्लेक्स, लॉयन सर्किल, कुचामन गौशाला, लुहारिया बास, खटीक मोहल्ला, अम्बेडकर सर्किल, नायक बस्ती, वाल्मिकी बस्ती—से होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल कनोई पार्क पहुंचेगी, जहाँ सभा का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कुचामन ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में अम्बेडकरवादी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक प्रतिनिधि एवं सर्वसमाज के लोग हिस्सा लेंगे। शोभायात्रा के दौरान कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

अध्यक्ष चावला ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

कुचामन न्यूज: गैंगस्टर आदित्य जैन ने बताया सीकर के कुख्यात अपराधी का नाम, गिरफ्तार

कुचामन के होटल संचालक को डोडा पोस्त तस्करी मामले में 10 साल की सजा

कुचामन न्यूज: हार्डकोर बदमाश रिछपाल जाट को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments