Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: जवाहर राजकीय विद्यालय में 198 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित

कुचामन न्यूज़: जवाहर राजकीय विद्यालय में 198 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: राजस्थान सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कुचामन के सरकारी स्कूलों की कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल वितरण हेतु एक नोडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 12 दिसंबर को जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन न्यूज़: सफीक खान और फहीम खान को कोर्ट ने फिर भेजा पुलिस रिमांड पर

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर शहर के 10 राजकीय विद्यालयों की 198 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साथ ही जवाहर स्कूल और सुरजी देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही ब्यूटी एवं वैलनेस की कुल 78 छात्राओं को ब्यूटी वैलनेस किट भी प्रदान की गई।

78 छात्राओं को ब्यूटी वैलनेस किट प्रदान की

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल चौधरी ने विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न छात्रा कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और छात्राओं को साइकिलों का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -ishan

कुचामन न्यूज़: आस्था पीजी महाविद्यालय व इण्डियन डिफेंस एकेडमी में 9वीं अन्तर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य भंवरलाल बुल्डक ने स्वागत भाषण देते हुए छात्राओं से कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। वहीं भा.ज.पा. शहर अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने कहा कि हमारी सरकार बेटियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।

व्याख्याता डॉ भंवरलाल गुगड़ ने अपनी कविता मैं कुचामन की बेटी हूं, विश्व पटल पर इसका नाम करती हूं। प्रस्तुत की

कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल वितरण प्रभारी जहीर अली खान ने सभी विद्यालयों के प्रभारी को साइकिलें सौंपीं, और ब्यूटी वैलनेस प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ ने छात्राओं को ब्यूटी वैलनेस किट के सही उपयोग के बारे में बताया।

कुचामन न्यूज़: विद्यालय संचालन का समय निर्धारित, पालन न करने पर कार्रवाई के निर्देश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल चौधरी, और विशिष्ट अतिथि कुचामन नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!