Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: विद्युत पोल से सभी अवैध केबलें और वायर हटाने...

कुचामन न्यूज: विद्युत पोल से सभी अवैध केबलें और वायर हटाने के निर्देश

KUCHAMADI.COM ने 30 सितंबर को किया था खबर का प्रकाशन, अब हुआ खबर का असर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

KUCHAMADI.COM की खबर का असर 

सहायक अभियन्ता ने दिए कार्रवाई के निर्देश, कोई वायरिंग और केबलें मिली तो कनिष्ठ अभियंता होंगे जिम्मेदार 

Kuchamadi.com की खबर का असर
Kuchamadi.com की खबर का असर

कुचामन न्यूज. शहर में विद्युत पोल पर बिजली के तारों के साथ फैले केबल वायर और निजी मोबाइल कंपनियों के वाईफाई केबल डालने के मामले में विद्युत निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

दरअसल KUCHAMADI.COM ने 30 सितंबर को इस संदर्भ में खबर का प्रकाशन किया था। जिसके बाद विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता रामचंद्र सोनी के निर्देश पर सहायक अभियंता महेश शर्मा ने इस पर एक्शन लिया है।

- विज्ञापन -image description

पढ़ें यह आदेश

विद्युत निगम के सहायक अभियंता ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विद्युत निगम के सहायक अभियंता ने दिए कार्रवाई के निर्देश

निगम के सहायक अभियंता ने सभी कनिष्ठ अभियंताओं को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए बताया कि विद्युत पोलों पर विद्युतलाईन के अतिरिक्त स्थित केबल /मोबाइल कंपनियों के केबल तत्काल हटाए जाए। गौरतलब है कि शहर में विद्युत पोलों पर विद्युत लाईन के अतिरिक्त अन्य केबल जैसे- डिश केबल, फाईबर केबल, इन्टरनेट केबल (गैर विद्युत केबल) लगे हुए है। 

- Advertisement -ishan

वर्तमान में कुचामन शहर में एक मोबाइल कम्पनी के वाईफाई हेतु निगम के विद्युत पोल पर गैर विद्युत केबल / वाईफाई केबल खींची जा रही है, जो कि नियमों के विरूद्ध है।

Kuchamadi.com की खबर का असर
Kuchamadi.com की खबर का असर

KUCHAMADI.COM ने 30 सितंबर को इस संदर्भ में खबर प्रकाशित करते हुए इसके फोटो का भी प्रकाशन किया था। जिसमें विद्युत पोल पर कई केबलें लगी हुई है। जिसके बाद अब निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments