Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में तेज आंधी से बिजली का खंभा कार पर गिरा

कुचामन सिटी में तेज आंधी से बिजली का खंभा कार पर गिरा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: शहर में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर चिलचिलाती धूप और करीब 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बाद शाम 7 बजे के आसपास तेज आंधी चलने लगी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

आंधी की रफ्तार करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे टूट गए।

- विज्ञापन -image description

तेज हवा के कारण साईं वैली इलाके में एक खड़ी कार पर बिजली का खंभा गिर गया, जिससे कार को नुकसान पहुंचा। शहर के अन्य इलाकों में भी खंभे और पेड़ों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

- Advertisement -ishan

विद्युत विभाग ने ऐहतियात के तौर पर कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर दी, क्योंकि आंधी की वजह से बिजली कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन शहर में कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। हालांकि हल्की बूंदाबांदी के साथ बादलों की गर्जन जरूर हुई। मौसम विभाग ने पहले ही डीडवाना-कुचामन जिले के लिए तेज आंधी का अलर्ट जारी किया था, लेकिन भारी बारिश की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि इस मौसम परिवर्तन के बावजूद गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिली है।

कुचामन न्यूज: नए लुक में गैंगस्टर आदित्य जैन कोर्ट में, पुलिस ने फिर लिया रिमांड पर

कुचामन में कांग्रेस नेताओं ने वार्ड परिसीमन का किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कुचामन में बच्चों से मारपीट केस में गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व समाज का ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments