Tuesday, March 31, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: आज निकलेगी हरियाली तीज की सवारी

Kuchaman News: आज निकलेगी हरियाली तीज की सवारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामनसिटी में आज शाम 5:30 बजे कुचामन फोर्ट से बैण्डबाजे के साथ पारम्परिक तीज की सवारी निकाली जाएगी।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, कुचामन में 7 अगस्त को तीज और 8 अगस्त को बूढ़ी हरियाली तीज माता की सवारी निकलेगी। फोर्ट से रवाना हुई सवारी सदर बाजार, पलटन गेट, गोल प्याऊ, बस स्टैण्ड, अम्बेडकर सर्किल, आथूणा दरवाजा होकर पुन: सदर बाजार होते हुए कुचामन फोर्ट जाकर विसर्जित होगी। इस दौरान तीज माता की झांकी के साथ बैण्ड की स्वरलहरियों के बीच ऊंट व घोड़ियों का नृत्य भी देखने को मिलेगा जगह-जगह तीज माता की सवारी को देखने के लिए भीड़ जमा होगी। बरसों से चली आ रही तीज माता की सवारी परम्परानुसार आज भी हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी।

- विज्ञापन -image description

हरियाली तीज पर्व की मान्यता

भविष्य पुराण में देवी पार्वती बताती हैं कि सावन की तृतीया तिथि का व्रत उन्होंने बनाया है जिससे स्त्रियों को सुहाग और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और शिव जी की आराधना सच्चे मन से करने से मनोकामना जरूर पूरी होती है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!