Saturday, April 18, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई

Kuchaman News: राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
Kuchaman News: कुचामनसिटी.  नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व की वजह से आज भारत विश्व पटल पर कंप्यूटर प्रौद्योगिकी का एक छत्र साम्राज्य स्थापित किया हुआ है। हालांकि देश का नेतृत्व संभालने में स्वर्गीय गांधी को काफी कम समय ही मिला था। लेकिन इतने कम समय में भारत की एकता, अखंडता, एवं सामाजिक समरसता को एक सूत्र में बांधने का काम किया।
उनकी युवा सोच के कारण ही भारत के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान करने का अधिकार मिला। पार्टी में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शेर खान, नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला, जवाना राम पार्षद, बुन्दूअली पार्षद, शंकर लाल मोहनपुरिया पार्षद, प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर, दुर्गाराम चौधरी, इस्लामुद्दीन जोया, श्री राम कुमावत, भागुराम बुगालिया, इमरान लीलगर, गजेंद्र कांसोटिया अध्यक्ष रेगर समाज, भारत कुमार मोहनपुरिया, टोडरमल कुमावत, जगदीश सोनी, बिलाल कुरेशी, अब्दुल मजीद कुरैशी, युसूफ लीलगर, सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सामने उनके बताए गए आदर्श का अपने सार्वजनिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!