Wednesday, April 1, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman news: कुचामन में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में आई...

Kuchaman news: कुचामन में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में आई दरारें, परिजन परेशान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman news: कुचामन शहर के दल्ला बालाजी रोड़ स्थित एक घर पर गिरी बिजली

आकाशीय बिजली गिरने से मकान में आई दरारें

Kuchaman news: कुचामनसिटी। डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन शहर में बीती रात आए तेज अंधड़ और बारिश के दौरान एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से पूरे घर में दरारें आ गई। पूरा परिवार आधी रात को अचानक हुए धमाके से सहम गया। घटना की प्रशासन को सूचना दी गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

  शहर के दल्ला बालाजी रोड़ पर स्थित रामावतार शर्मा के घर पर आकाशीय बिजली गिरी है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिसके चलते गृहिणी तारदेवी लोगों के खाना बनाकर अपने घर का गुजारा चलाती है।अचानक प्राकृतिक आपदा आने से अब परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

- विज्ञापन -image description

बिजली गिरने से पूरे मकान में दरारें आ गई और घर में लगे सभी विधुत उपकरण भी जल गए। देर रात करीब 11 बजे आंधी व बारिश के दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ छत की दीवार पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली मकान व जीने की छत को चीर गई।

- Advertisement -ishan

घटना से पूरे मकान में दरार पड़ गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आकाशीय बिजली गिरने से तारादेवी का पूरा परिवार सहम गया। खाना बनाने का काम करने वाली तारादेवी शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान बच्चे अंदर सोए हुए थे। तेज धमाके से सभी की नींद खुल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ देर के लिए धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है।

दरअसल कुचामन सहित आस पास के क्षेत्र में बीती रात करीब 10 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज अंधड़ के साथ कई पेड़ टूटकर धराशाई हो गई। दुकानों पर लगे तिरपाल व कई जगहों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए। इसके बाद अचानक तेज बारिश के साथ आकाश में बिजली कड़कने लगी।

यह भी पढ़ें – 

Road Accident: जयपुर – नागौर सीमा पर बस और ट्रेलर की भिड़ंत, बस में सवार यात्रियों के आई मामूली चोटें

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!