Sunday, May 24, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: कुचामन में नववर्ष पर निकाली गई 1 किलोमीटर लंबी भव्य...

Kuchaman News: कुचामन में नववर्ष पर निकाली गई 1 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट - हेमंत जोशी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

भारतीय नववर्ष के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

पूरे शहर में रहा नववर्ष के उत्साह का माहौल, उज्जैन के ढोल वादक और सर्व समाज की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

- विज्ञापन -image description
image description

Kuchaman News: कुचामन शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नव वर्ष के अवसर पर सर्व हिंदू समाज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उज्जैन के ढोल और डमरू वादक आकर्षण का केंद्र रहे। सर्व समाज की ओर से सजीव झांकियां निकाली गई।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नव वर्ष आयोजन समिति के जयप्रकाश शर्मा  ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय नव वर्ष के पावन अवसर पर नववर्ष आयोजन समिति एवं भारत विकास परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में 9 अप्रैल को दोपहर 2.15 बजे से कृषि ऊपज मंडी से सर्व हिंदू समाज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सभी समाज के हजारों लोग शामिल हुए।

- Advertisement -ishan

Kuchaman News:

  शोभायात्रा का प्रारंभ कृषि मंडी से हुआ एवं डीडवाना रोड, वेस्ट गेट, अंबेडकर सर्किल, पुराना बस स्टैंड पहुंची। जहां मंत्री विजयसिंह चौधरी भी यात्रा में शामिल हुए। जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

महिलाए अपने छतों से पुष्प वर्षा कर रही थी। यात्रा गोलप्याऊ, धान मंडी, घाटी कुआं, नया शहर, सीकर रोड, सेवा समिति की गली से स्टेशन रोड होते हुए कुचामन गौशाला बीड में भारत माता की आरती के साथ समापन हुआ।

शोभायात्रा में प्रत्येक समाज अपनी एक झांकी के साथ शामिल हुए

Kuchaman News शोभायात्रा के मार्ग पर अलग-अलग जगह स्वागत द्वार तैयार किए गए। शोभा यात्रा के मार्ग पर विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शीतल जल, ज्यूस, ठंडाई की व्यवस्था की गई। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण

नव वर्ष पर आयोजित  कार्यक्रम में विश्व विख्यात उज्जैन महाकाल के वादकों के समूह द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। शोभायात्रा में रथ पर भारत माता की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सभी समाज के लोग शामिल होने से शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज की झलक दिखाई दी।

यह खबरें भी पढ़ें – 

Kuchaman News: भारत माता पूजन में गूंजे भक्ति के तराने

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!