Homeडीडवानाभारत विकास परिषद् की बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

भारत विकास परिषद् की बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना। भारत विकास परिषद शाखा डीडवाना की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन डीडवाना शाखा अध्यक्ष डाॅ. गजादान चारण की अध्यक्षता किया गया जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

- विज्ञापन -image description

भारत विकास परिषद् मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में शाखा अध्यक्ष द्वारा 5 नवंबर को डीडवाना शाखा द्वारा आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर परिषद के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आगामी दिनों में चित्तौड़गढ़ में आयोजित क्षेत्र स्तरीय अधिवेशन पर भी चर्चा की गई। वही 12 जनवरी को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान भारत विकास परिषद् डीडवाना शाखा अध्यक्ष डॉ. गजादान चारण, सचिव सुरेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद बगड़िया, क्षेत्रीय मंत्री विनोद सेन, लोकेश अग्रवाल, महेश टाक, राजेंद्र दाधीच, कैलाश सोलंकी, भुवनेश कुमार शर्मा, महावीर सिंह, रामगोपाल बंजारा, राकेश जांगिड़, मोहनलाल कच्छावा आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments