Homeनमक उद्योग/साम्भर झीलसांभर झील क्षेत्र में 10 बोरवेल नष्ट कर 07 पंप व 1700...

सांभर झील क्षेत्र में 10 बोरवेल नष्ट कर 07 पंप व 1700 मीटर केबल किए जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावां शहर। विश्व विख्यात सांभर झील के संरक्षण हेतु रविवार को ग्राम खाखड़की व माताजी मंदिर की पहाड़ी के बीच झील क्षेत्र में अवैध बोरवेल नष्ट करने के साथ ही समर्सिबल पम्प व केबिल जब्त किए गए।

- विज्ञापन -image description

सांभर झील संरक्षण को लेकर प्रशासन की और से काफी कार्यवाही की गई लेकिन बारिश होने के बाद झील में पानी के आवक होने के साथ ही कार्यवाही रोकी गई।

- विज्ञापन -image description

आचार संहिता में चुनाव कार्य होने के बाद भी उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीणा व तहसीलदार सतीश राव के निर्देशों पर पटवारियों की ओर से कार्यवाही की गई।

- Advertisement -ishan

नावां पटवारी रामनिवास बाज्या ने बताया की रविवार को खाखड़की के पास झील क्षेत्र में 10 बोरवेल नष्ट कर 15 पंप व 1700 मीटर केबल जब्त किए गए। कार्यवाही के दौरान सांभर साल्ट प्रबंधक रक्षपाल सहित अधिकारी, कर्मचारी व थानाधिकारी जोगेंद्र राठौड़, हेड कांस्टेबल शंभू सिंह व जवान मौजूद थे।

कार्रवाई के दौरान गिरदावर राजेंद्र सिंह, पटवारी रामनिवास बाज्या, बाबूलाल खोखर, अशोक गवारिया सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments