Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीनावां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

नावां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी. नावां शहर। शहर में मंगलवार को विजय दशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्वयंसेवकों ने आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के मैदान से बैंड वादन के साथ कदमताल मिलाते हुए पथ संचलन निकाला।

पथ संचलन निकाल रहे स्वयंसेवको पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर ओर रंगोली बनाकर स्वागत किया। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ पथ संचलन करते हुए आदर्श विद्या मंदिर से रवाना होकर आदर्श नगर, मुख्य बाजार, आजाद चोक, पीपली बाजार, गणेश चौक, रूणिजा का मौहल्ला, रामकृष्ण कॉलोनी, बालिका विद्यालय चौराहा, गौरज चौक, मालियो मौहल्ला, माहेश्वरी भवन, पुराना बस स्टैंड होते हुए पुन: आदर्श विद्या मंदिर पंहुचे।

शहर के पुराने बस स्टैंड पर पूर्व सांसद व नागौर भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा, नावां भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह चौधरी, प्रधान संतोष गुर्जर सहित अन्य लोगो ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का अभिवादन किया।

शस्त्र पूजन कर किया संबोधित

- विज्ञापन -image description
image description

पथ संचलन से पूर्व आदर्श विद्या मंदिर में दादूपंथी रेनवाल सुखदेव जी महाराज, प्रांत समरसता प्रमुख शांतिलाल, जिला कार्यवाहक रामेश्वरलाल ने शस्त्र पूजन किया। भगवान राम व भारत माता का पूजन कर सुखदेव जी महाराज ने संबोधित किया। इसके पश्चात प्रांत समरसता प्रमुख शांतिलाल ने कहा कि केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की शाखा का कार्य शुरु कर व्यक्ति निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया। उन्होंने कहा की भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है तो हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। इसीलिए संघ की शाखा ही मार्ग है तब से हेडगेवार ने अन्तसमय तक कार्य किया। शाखा में जाने वाले स्वयंसेवक को अजय शक्ति, शील श्रुतम, वीर व्रत जैसे गुण धारण कर वह भारतमाता की जय बोलता है।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर गोपाल रूंथला, तेजराज बंजारा, कल्याण सहाय पांचोता, रमेश बियानी, राजेश गोयल, प्रकाश योगी, केशव जोशी, रोहित मंत्री ने सहयोग किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!