Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन के एसडीएम कार्यालय में डाल दिया गौवंश, कार्यालय परिसर को बनाया...

कुचामन के एसडीएम कार्यालय में डाल दिया गौवंश, कार्यालय परिसर को बनाया अस्थाई गोशाला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

 हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी।  समस्त हिंदू समाज व हिंदू संगठनों के माध्यम से कुचामन में सड़क पर फिर रहे निराश्रित गोवंश को चराने के लिए कुचामन एसडीएम कार्यालय में पहुंचाया गया है। देर रात करीब 12 बजे गायों को उपखंड कार्यालय परिसर में डाल दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष अनिलसिंह मेड़तिया ने बताया कि प्रशासन को बार बार ज्ञापन और पत्र देकर गोचर भूमि मुक्त करवाने की मांग की है। लेकिन प्रशासन  की ओर से कोई कार्रवाई नही की गई। जिसके विरोध में 9 अक्तूबर की सुबह उपखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल कुचामन में आधे से ज्यादा कालोनियां गोचर में बस गई है , एवं गौशाला वाले भी इन सब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह सब निराश्रित गोवंश सड़क पर कचरा खाकर अपना जीवन जी रहे हैं। आधे से ज्यादा गोवंश सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

लोगों का कहना है की धरने में गौ प्रेमियो, सनातन धर्म प्रेमियों के साथ ही आमजन भी मौजूद है। सब बेजुबान गोवंश की लड़ाई के लिए आगे आकर कार्य कर रहे हैं। धरना अनिश्चित कालीन है। अब प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!