Saturday, June 13, 2026
Homeकुचामनसिटीपरिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर नांवा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश...

परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर नांवा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सभी भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। भाजपा की ओर से इन दिनों परिवर्तन संपर्क यात्रा को लेकर जमकर जनसंपर्क किया जा रहा है। सभी भाजपा नेता विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को यात्रा के स्वागत में 16 सितम्बर को कुचामन पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

परिवर्तन संकल्प यात्रा जो पवित्र स्थल रामदेवरा से 4 सितम्बर से प्रारम्भ हुई जिसका आगमन नांवा विधानभा क्षेत्र के कुचामन शहर में 16 सितम्बर को होगा। जिसकी तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। कुचामन में भाजपा युवा मोर्चा नागौर देहात की बैठक हुई।

प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी अशोक सैनी, यात्रा जिला संयोजक विजेन्द्र सिंह भांवता, सह संयोजक नवनील गौड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरीराज पारीक ने भाजपा युवा मोर्चा नांवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को यात्रा स्वागत, आम सभा व बाईक रैली का दायित्व दिया।

- विज्ञापन -image description

6 मंडलों की ली बैठक

परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी ने नांवा विधानसभा के सभी 6 मण्डल व मोर्चा की बैठक ली। जिसमें मोर्चा यात्रा समन्वयक खेताराम सिसोदिया ने बताया कि सभी मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहें, तथा सभी को अपनी टीम के साथ जनसम्पर्क, आम सभा व स्वागत की तैयारी करनी है।

गावड़िया ने ली महिलाओं की बैठकें

- Advertisement -ishan

जन सम्पर्क अभियान के तहत नांवा, परबतसर, डीडवाना, मकराना, लाडनु में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी गावड़ीया ने सभी शक्ति केन्द्रों की महिला मोर्चा की बैठक ली तथा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता हो जिसके लिए जन सम्पर्क किया।

पलाड़ा ने किया नावां क्षेत्र में   जनसंपर्क

नावां विधानसभा के गांवो में भाजपा नेता बाबूलाल कुमावत पलाड़ा की ओर से निमंत्रण और जिम्मेदारी दी जा रही है इसके साथ ही आगामी 16 सितंबर को जन संकल्प यात्रा नागौर जिले के नावां विधानसभा में प्रवेश करेंगी। नावां विधानसभा क्षेत्र के कुचामन के नली के बालाजी के पास कड़वा का नोहरा में सोलह सितंबर को विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। नावां विधानसभा के लूणवा, मुंडघसोई, बरजन, शिंभूपूरा, देवली और मिंडा में ग्रामीणों से संपर्क करके पत्रक और प्रचार सामग्री दी गई।

यह नेता भी कर रहे हैं जनसंपर्क

विधानसभा यात्रा संयोजक जन गोविन्द कुमावत ने बताया कि जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में जनसम्पर्क किया तथा जनमानस का अपार समर्थन मिला। जिसमें पूर्व विधायक विजयसिंह चौधरी, राजेश गुर्जर, राजेन्द्र कुमावत, चुन्नीलाल माली, बाबु मारवाड़ा, किशन गुर्जर, अनिल सिंह मेड़तिया, शहर मण्डल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, कुचामन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत, राजाराम प्रजापत, अनिल सिंह शेखावत, संदीप जैन व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!