Saturday, April 4, 2026
Homeकुचामनसिटीमहावीर इंटरनेशनल संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

महावीर इंटरनेशनल संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। शहर की महावीर इंटरनेशनल संस्था के द्वारा कुचामन पुस्तकालय के सभागार हॉल में अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक कुमार गोयल, संरक्षक वीर पदम चन्द जैन, जोन अध्यक्ष वीर अशोक कुमार गदिया, जोन सचिव वीर विजय चोरड़िया, जोन उपाध्यक्ष वीर प्रेम चन्द जैन, जोन कोषाध्यक्ष वीर विनय कुमार जैन गवनिर्ग काउसिल मेम्बर वीर सुभाष पहाड़िया ने भगवान महावीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर, प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

मंचासीन पदाधिकारियों का माला साफा तिलक करते रामावतार गोयल, अजित पहाड़िया, आनन्द सेठी, विकास पाटनी, सरोज पाटनी शारदा वर्मा व संस्था सदस्यों द्वारा किया गया। समाजसेवी नेहा जैन ने सम्मान समारोह से पहले
प्रार्थना सुनाई।

- विज्ञापन -image description

क्रार्यक्रम में कुचामन नगर परिषद उप सभापति हेमराज चावला, प्रतिपक्ष के नेता अनिल सिंह मेड़तिया, जैन समाज के सुमेरमल बज, लायंस क्लब फोर्ट के राम काबरा, लायंस क्लब कुचामन के चेतन खाल्डका, श्याम सुंदर सैनी, भारत विकास परिषद के गोविंद राम चौधरी, मुरलीधर गोयल, अग्रवाल समाज के मुरलीधर स्नेही, पेंशनर समाज से जीवण सिंह, गायत्री परिवार से जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार व संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय महासचिव द्वारा नए सदस्य बनने पर रमेश चन्द जैन, उत्कर्ष पहाड़िया, दिनेश लाडना, अमित पहाड़िया, अभिषेक पाटनी का तिलक लगाकर व माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संस्था के वीर वीरा यूथ के सभी सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग किया। मंच संचालन ओमप्रकाश सेन ने किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!