Tuesday, April 21, 2026
Homeनावां शहरअवैध बोरवेल कर टैंकरों से पानी बेचने वालो पर तहसीलदार ने की...

अवैध बोरवेल कर टैंकरों से पानी बेचने वालो पर तहसीलदार ने की कार्रवाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गौचर भूमि व नदी क्षेत्र से अवैध बोरवेल तोड़ पंप किए जब्त

अरुणजोशी @ नावांशहर। उपखंड मुख्यालय के ग्राम गोविंदी में तहसीलदार सतीश कुमार राव व अन्य कर्मचारियों की ओर से गौचर भूमि व मींढा नदी क्षेत्र में हुए अवैध बोरवेलो के खिलाफ कार्रवाई की गई।

तहसीलदार सतीश राव ने बताया की लोगों ने गोविंदी ग्राम पंचायत की गौचर व नदी क्षेत्र में लोगों ने अवैध बोरवेल कर रखे है। इन अवैध बोरवेल की सहायता से पानी का दोहन कर टैंकरों की सहायता से पानी बेचते है। जिस पर विद्युत निगम के अधिकारियों के सहयोग से पुलिस की मौजूदगी में पटवारी व अन्य कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से अवैध बोरवेल नष्ट किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्रवाई के साथ ही दो पम्प सेट व तीन बोरवेल मोटर जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान विद्युत निगम के सहायक अभियंता आर.के. शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, भू अभिलेख निरीक्षक राजेंद्र सिंह, पटवारी रामनिवास बाजिया ने सहयोग किया। इसके साथ ही नगरपालिका प्रशासन की ओर से जेसीबी व अन्य संसाधन उपलब्ध करवाए गए।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!