Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में बदला मौसम का मिजाज , तेज आंधी के साथ हो...

कुचामन में बदला मौसम का मिजाज , तेज आंधी के साथ हो रही बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक@कुचामनसिटी

- विज्ञापन -image description
image description

शिक्षा नगरी कुचामन में आज मंगलवार की दोपहर को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां एक ओर लोग गर्मी से परेशान थे। दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अचानक से हुए मौसम में बदलाव के कारण तेज धूल भरी आंधी चलने लगी और काले बादल नगर में छा गए और इसके साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई हैं।

- विज्ञापन -image description

कुचामन उपखण्ड के विभिन्न गांवों व शहर में मंगलवार को दोपहर बाद बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। वही इस आंधी तूफान व बारिश से खेत व मंडी में पडी फसलों को भी नुकसान होने की आशंका हैं। आज अचानक हुई इस मौसम के बदलाव के बाद अभी और बारिश का भी अनुमान बताया जा रहा हैं। धूल आंधी चलने के कच्चे घरों के घरों के पतरे उड़ गए व कुचामन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बन्द है। समाचार लिखे जाने तक काले बादल छाए हुए है ओर हवा के साथ बारिश आ रही है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!