Homeकुचामनसिटीराजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय कुचामन सिटी का प्रभारी सचिव ने किया औचक...

राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय कुचामन सिटी का प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. प्रभारी सचिव कन्हैयालाल स्वामी ने आज सुबह 9:15 बजे राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय कुचामन सिटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

उपनिदेशक डॉक्टर गोविंदराम चौधरी ने प्रभारी सचिव महोदय को चिकित्सालय परिसर का संपूर्ण भ्रमण करवाया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार की प्रमुख पशुधन योजनाओं पशुधन निशुल्क आरोग्य योजना, मंगला पशु बीमा योजना, खुरपका-मुंहपका टीकाकरण, तथा लम्पी रोग टीकाकरण अभियान की विस्तार से जानकारी ली।

- विज्ञापन -image description

इसके अतिरिक्त उन्होंने आउटडोर रजिस्टर, उपचार पंजिका और कृत्रिम गर्भाधान पंजिका का निरीक्षण भी किया। डॉक्टर गोविंद राम चौधरी ने सचिव महोदय को छोटे और बड़े पशुओं के लिए बने ऑपरेशन थिएटर की स्थिति एवं उपयोगिता की भी जानकारी दी।

निरीक्षण के समय उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार भी उपस्थित रहे। चिकित्सालय स्टाफ में डॉक्टर मालचंद कुमावत, डॉक्टर नितेश कुमावत, डॉक्टर रमाकांत सोनी सहित सात अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

प्रभारी सचिव कन्हैयालाल स्वामी ने नवनिर्मित चिकित्सालय की स्वच्छता, सुव्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए डॉक्टर गोविंद राम चौधरी की कार्यकुशलता की भूरी-भूरी सराहना की।

कुचामन सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जन जागृति अभियान

कुचामन सिटी नगर परिषद में विधि सलाहकारों की नियुक्ति, प्रदेशभर में 489 नए अधिवक्ता नियुक्त

ईद को लेकर कुचामन सिटी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments