Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन विकास समिति ने रेलमंत्री और कोयला मंत्री से की मुलाकात, ट्रेनों...

कुचामन विकास समिति ने रेलमंत्री और कोयला मंत्री से की मुलाकात, ट्रेनों के विस्तार की मांग रखी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन विकास समिति के सदस्यों ने शनिवार को केएमआईटी, हैदराबाद में भारत सरकार के रेलमंत्री  अश्विनी वैष्णव एवं कोयला व खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान उन्होंने राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के विस्तार की मांग रखी।

- विज्ञापन -image description

दादर (मुंबई) – भगत की कोठी (जोधपुर) एक्सप्रेस (20483/20484) को जयपुर तक बढ़ाने का आग्रह किया गया। फिलहाल यह ट्रेन जोधपुर तक सीमित है, जबकि जयपुर तक इसके विस्तार से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

कुरनूल – जयपुर एक्सप्रेस (19713/19714) को जोधपुर तक बढ़ाने की मांग भी रखी गई, जिससे दक्षिण भारत से राजस्थान के पश्चिमी भाग तक यात्रा करने वालों को सीधा लाभ मिलेगा।

- Advertisement -ishan

विकास समिति ने बताया कि उन्होंने दोनों मंत्रियों को विस्तार से जनहितकारी पहलुओं की जानकारी दी और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तर्क प्रस्तुत किए। मंत्रियों ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। समिति ने विश्वास जताया है कि शीघ्र ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!