Friday, April 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में लावारिस गोवंश का आतंक: सड़कों पर आमजन और वाहनों को...

कुचामन में लावारिस गोवंश का आतंक: सड़कों पर आमजन और वाहनों को नुकसान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

न्यू कॉलोनी में दो सांड की लड़ाई में कार हुई क्षतिग्रस्त

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामनसिटी।  शहर में लावारिस गोवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है। ये मवेशी सड़कों पर आमजन को चोटिल कर रहे हैं और चौपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहे हैं और आमजन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शहर की न्यू कॉलोनी में शुक्रवार की देर शाम दो सांड की लड़ाई में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय निवासियों ने नगरपरिषद से लावारिस गोवंश के आतंक से निजात दिलाने के लिए स्थाई समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि नगरपरिषद की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन हो रही दुर्घटना

लावारिस गोवंश के सड़कों पर घूमने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। आए दिन वाहन चालकों को इन मवेशियों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों में कुचामन में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत गौवंश के कारण हुई है।

- Advertisement -ishan

नगरपरिषद की भूमिका पर सवाल

स्थानीय निवासियों ने नगरपरिषद की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्यों नगरपरिषद इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उनका कहना है कि नगरपरिषद को लावारिस गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए अभियान चलाना चाहिए। पहले भी गोवंश को बाहर भेजने के प्रयास हुए लेकिन एक बार फिर गोवंश की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है।

करना होगा स्थाई समाधान

आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस गोवंश के आतंक से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

क्या है नगरपरिषद की योजना?

नगरपरिषद के अधिकारियों से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि लावारिस गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

कुचामन सिटी में फूड इंस्पेक्टर ने 80 लीटर घी सीज किया, जांच के लिए भेजा लैब

नावां की मालियों की ढाणी में एक घर से सोने-चांदी के गहनों सहित 16 लाख की चोरी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!