Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी पंचायत समिति की 41 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह...

कुचामन सिटी पंचायत समिति की 41 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 23.44% वोटिंग

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पंचायत चुनाव के तहत कुचामन सिटी पंचायत समिति की 41 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई।

- विज्ञापन -image description

मतदान शुरू होते ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

- विज्ञापन -image description

मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग की गई है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन और निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

चुनाव में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर पहली बार मतदान करने वाले जेन-ज़ी युवाओं से लेकर 90 से 100 वर्ष की आयु के बुजुर्ग मतदाता भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिलाओं में भी मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और वे बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभा रही हैं।

- Advertisement -ishan

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार – प्रातः 10 बजे तक जिले में कुल 23.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पंचायत समितिवार मतदान प्रतिशत में डीडवाना पंचायत समिति में 24.66 प्रतिशत, कुचामन पंचायत समिति में 23.44 प्रतिशत, लाडनूं पंचायत समिति में 24.56 प्रतिशत तथा मौलासर पंचायत समिति में 21.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कुचामन सिटी: चितावा में ऐतिहासिक सरपंच चुनाव, 22 उम्मीदवार मैदान में; कल 41 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments