Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ग्राम पंचायत दीपपुरा में सरपंच प्रत्याशी के पति और वार्ड...

कुचामन सिटी: ग्राम पंचायत दीपपुरा में सरपंच प्रत्याशी के पति और वार्ड पंच प्रत्याशी से मारपीट, गर्भवती महिला से भी बदसलूकी

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीपपुरा में आज (सोमवार) सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान बूथ पर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई है।

- विज्ञापन -image description

इस घटना में सरपंच प्रत्याशी के पति पुखराज राठी और वार्ड पंच प्रत्याशी रामनिवास कुमावत के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

- विज्ञापन -image description

परिवार की महिलाओं से भी की गई बदसलूकी

मामले को लेकर पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि मतदान के दौरान बूथ पर कुछ लोगों ने पुखराज राठी और रामनिवास कुमावत पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान रामनिवास की मां के साथ धक्का-मुक्की की गई। आरोप यह भी है कि रामनिवास की गर्भवती पत्नी के साथ भी बदसलूकी करते हुए उन्हें धक्का दिया गया।

घायलों का कराया मेडिकल, रिपोर्ट दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मारपीट में घायल हुए पुखराज राठी और रामनिवास कुमावत को गंभीर चोटें आने के कारण पुलिस ने दोनों का मेडिकल मुआयना करवाया है।

- Advertisement -ishan

इन लोगों पर लगा मारपीट का आरोप

पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट में सुरेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, हरीश कुमावत, राजूराम कुमावत सहित 10-15 अन्य लोगों पर एकराय होकर मारपीट करने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुचामन सिटी: महंत बालक नाथ योगी के सानिध्य में कल होगा गोपाष्टमी महोत्सव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments