Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ध्वजारोहण के साथ 5180वें अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आगाज

कुचामन सिटी: ध्वजारोहण के साथ 5180वें अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आगाज

सामाजिक एकजुटता का संदेश, धार्मिक आयोजनों के साथ खेलकूद व बौद्धिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का रविवार को ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारंभ हुआ।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम से पूर्व महाराजा अग्रसेन के सामाजिक संदेश ‘एक रुपया, एक ईंट’ वाले ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद अग्रवाल समाज समिति, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से ध्वज गायन, महाराजा अग्रसेन की स्तुति एवं मंगलगीत प्रस्तुत किए गए। वहीं नवयुवक मंडल की ओर से आतिशबाजी के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। आतिशबाजी से वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

सामाजिक एकजुटता को बताया समाज की पहचान

अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर स्नेही एवं कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल मोर ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही अग्रवाल समाज की पहचान है। समाजबंधुओं द्वारा निस्वार्थ भाव से एक-दूसरे का सहयोग करने के कारण अग्रवाल समाज ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

- Advertisement -ishan

महिला मंडल अध्यक्ष राजकुमारी मोदी ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए युवाओं से समाज की गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया। नवयुवक मंडल सचिव मनीष सर्राफ ने महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। महिला मंडल कोषाध्यक्ष नीलू स्नेही ने 10 अक्टूबर की शाम घरों के बाहर रंगोली बनाने एवं दीप प्रज्वलित करने तथा 11 अक्टूबर को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं से केसरिया साड़ी एवं नवयुवतियों से श्वेत वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

‘दिमाग का दंगल’ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

महोत्सव के तहत कक्षा 7 से 10 के विद्यार्थियों के लिए ‘दिमाग का दंगल’ ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. सुमित बंसल, सीए कृष्णा डालुका एवं वर्षा मोर ने किया। प्रतियोगिता में नवदुर्गा के नौ स्वरूप, माता सीता, माता पार्वती, महाराजा अग्रसेन जी एवं भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों को 30 मिनट में 40 प्रश्न हल करने थे।

प्रतियोगिता में धैर्य सर्राफ एवं कीर्ति बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हितेश मंडावाला, लक्षिता मंडावाला, अंश गोयल एवं इशिका बंसल द्वितीय स्थान पर रहे।

इसके अलावा कक्षा 1 से 3 के बच्चों के लिए कॉमन जंपिंग ब्लास्ट, युवती वर्ग के लिए बैडमिंटन, कक्षा 4 से 6 के विद्यार्थियों के लिए लॉजिक रश, अग्रसेन वाटिका में महाआरती तथा युवा वर्ग के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष सौरभ डालुका एवं श्वेता मंगल ने किया। इस दौरान अग्रवाल समाज समिति, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं मातृशक्ति मौजूद रहे।

नौ दिवसीय महोत्सव के आगामी दिनों में भी समाज के विभिन्न वर्गों के लिए धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कुचामन सिटी: स्टेशन रोड धंसने से रोज हो रहे हादसे, लोक अदालत में 6 अक्टूबर को सुनवाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments