Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिले में भाजपा ने जिला परिषद के सभी 35 वार्डों के...

डीडवाना-कुचामन जिले में भाजपा ने जिला परिषद के सभी 35 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला परिषद के सभी 35 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

- विज्ञापन -image description

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एवं संभाग चुनाव संचालन समिति के संयोजक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में यह प्रक्रिया पूरी की गई। भाजपा जिला डीडवाना-कुचामन की ओर से जिला कोर कमेटी के साथ विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान पूर्व सांसद एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ. ज्योति मिर्धा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

सुनीता माहेश्वरी ने प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने सभी घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की एकजुटता, समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। प्रत्याशियों की घोषणा संगठनात्मक विचार-विमर्श, आपसी समन्वय और सामूहिक भावना का परिणाम है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक प्रत्याशी संगठन का प्रतिनिधि है और प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य, अनुशासन और समर्पण के साथ जन-जन तक पहुंचकर भाजपा की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के सामने रखना है।

माहेश्वरी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की सामूहिक शक्ति से भारतीय जनता पार्टी नवगठित डीडवाना-कुचामन जिला परिषद में अपना पहला बोर्ड बनाकर नया इतिहास रचेगी।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, जिला चुनाव प्रभारी लादू लाल तेली, जिला चुनाव प्रभारी रणजीत सिंह सोडाला और डीडवाना से भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रत्याशियों की सूची 

वार्ड आरक्षित श्रेणी (कैटेगरी) प्रत्याशी का नाम संबंधित पंचायत समिति (क्षेत्र)
1 सामान्य महिला गीता देवी लाडनूं
2 सामान्य सुरेश चौधरी लाडनूं
3 ओ.बी.सी. शिव सिंह लाडनूं
4 ओ.बी.सी. महिला किरण देवी जांगिड़ लाडनूं
5 सामान्य महिला मुरधर कँवर लाडनूं
6 ओ.बी.सी. कुर्णनी देवी डीडवाना
7 ओ.बी.सी. ओमप्रकाश पूनिया डीडवाना
8 सामान्य महिला तिजू देवी डीडवाना
9 सामान्य चेनाराम मेघवाल डीडवाना
10 एस.सी. बुद्धाराम गरवा डीडवाना
11 एस.सी. नानूराम इटावा बामनिया
12 एस.सी. महिला सुवरी इटावा बामनिया
13 ओ.बी.सी. महिला हरकू देवी इटावा बामनिया
14 ओ.बी.सी. महिला पार्वती देवी पीलवा
15 ओ.बी.सी. नानूराम जाट पीलवा
16 सामान्य अंकुर गोदारा पीलवा
17 सामान्य महिला राजू देवी परबतसर
18 सामान्य बलवीर सिंह परबतसर
19 एस.सी. महिला सुशीला जयपाल परबतसर
20 एस.सी. प्रमोद कुमार आर्य नावाँ
21 सामान्य महिला संतोष नावाँ
22 सामान्य महिला अलका सिंह नावाँ
23 सामान्य महिला रेखा कँवर नावाँ
24 सामान्य सुरेश कुमार कुमावत कुचामन
25 एस.सी. महिला खुशबू कुचामन
26 एस.सी. भगवाना राम कादिया कुचामन
27 सामान्य महिला भंवर कंवर कुचामन
28 सामान्य सुनील चौधरी कुचामन
29 सामान्य महेन्द्र चौधरी मकराना
30 एस.सी. महिला अनिता मकराना
31 सामान्य विनय सिंह मकराना
32 सामान्य महिला मनोज कंवर मौलासर
33 सामान्य महिला मंजू मौलासर
34 सामान्य गौरी देवी मौलासर
35 सामान्य मुकेश कुमार मौलासर

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल का ‘खुशियों का बाजार’ बना सेवा का माध्यम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments