Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 66 मरीज लाभान्वित

कुचामन सिटी: निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 66 मरीज लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से रविवार को 47वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर के हड्डी, जोड़, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन ने 66 मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

- विज्ञापन -image description

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाश चंद पाण्ड्या, निर्मल पाण्ड्या, शिविर संयोजक वीर अशोक गगवाल, वीर गोर्धन मालवीय, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, नरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन ने किया।

वीर संदीप पाण्ड्या एवं तेजकुमार बडजात्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर के अलावा रामगढ़, किशनगढ़, शिवदानपुरा, जीजोट, मकराना, नावां, मीठड़ी, लिचाणा, दीपपुरा, डाकीपुरा, टोरड़ा, खारिया, लोसल एवं भावता सहित विभिन्न क्षेत्रों से मरीज पहुंचे। शिविर में 30 एक्स-रे एवं 19 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं। मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ उपचार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। रिषिका गौड़ ने मरीजों को निःशुल्क थेरेपी भी प्रदान की।

- Advertisement -ishan

संस्था के सुभाष पहाड़िया ने कहा कि महानगरों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने से क्षेत्र के आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। नव निर्वाचित पार्षद राजकुमार फौजी एवं पवन अग्रवाल मंढा ने शिविर का अवलोकन कर महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना की।

शिविर के आयोजन में वीर सुरेंद्र सिंह, वीर सुरेश गगवाल, वीर जीवन सिंह राठौड़, वीर आकाश पहाड़िया, शबाना, जितेंद्र एवं सुरजीत का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने चिकित्सक, सहयोगियों, दानदाताओं एवं शिविर में पहुंचे सभी मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नावां में तीसरे चरण और कुचामन में चौथे चरण में होंगे इलेक्शन, राजस्थान पंचायतीराज चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments