Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, सरदार...

कुचामन सिटी: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, सरदार पटेल की जयंती भी मनाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः स्थानीय कनोई उद्यान में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

श्रद्धांजलि सभा में अपने उद्बोधन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने इंदिरा गांधी को साहसी व्यक्तित्व की धनी बताया। उन्होंने देश की आर्थिक शक्ति को मजबूत करने के लिए सर्वप्रथम बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का कार्य किया।

- विज्ञापन -image description

सारस्वत ने कहा कि 1971 के युद्ध में उन्होंने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश का उदय करवाया। अपने साहसी व्यक्तित्व के बलबूते पर ही पोखरण परमाणु परीक्षण करके वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षमता का परिचय दिया तथा पूरे विश्व को भी बता दिया कि भारत भी किसी से कम नहीं है। देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी कांग्रेसी उनके साहस, संकल्प एवं नेतृत्व को नमन करते हैं।

अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने इंदिरा गांधी को देश की एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति बताया। उनके साहसिक राष्ट्र निर्माण के कार्यों की वजह से आज पूरा राष्ट्र उनको नमन करता है तथा हम सब कांग्रेसी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं तथा उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हैं।

- Advertisement -ishan

आज के दिन लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल का भी जन्मदिवस समस्त कांग्रेसजनों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

लौह पुरुष के बारे में अपने उद्बोधन में युवा कांग्रेसी पार्षद गजेंद्र कांसोटिया ने बताया कि सरदार पटेल ने देश के प्रथम गृहमंत्री के कार्यकाल में लगभग 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके देश को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल भारतीय संघ के राष्ट्रीय नायक, स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं आधुनिक भारत के राजनीतिक एकीकरण के प्रमुख शिल्पकार थे। राष्ट्र की दोनों महान विभूतियों को हम सब कांग्रेसजन नमन करते हैं।

उपस्थित कांग्रेसजन

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति हेमराज चावला, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्नालाल महला फौजी, नगर परिषद के पार्षद शंकरलाल मोहनपुरिया, इकबाल टांक, गजेंद्र कांसोटिया, पूर्व पार्षद अय्यूब तेली, जवाना राम मोहनपुरिया, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद राय, दुर्गाराम चौधरी, इमरान लीलगर, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव मृदुला कोठारी, किरण फुलवरिया सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान हस्तियों के चित्रों पर पुष्पांजलि करके अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान किया।

कुचामन में खबर का असर: सफाई व्यवस्था से जुड़ी खबर के बाद हरकत में आए जनप्रतिनिधि, मौके पर पहुंची टीम ने उठाया कचरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments