नावां: नवगठित ग्राम पंचायत उलाना के कार्यालय निर्माण के लिए उलाना निवासी दिलीप गुर्जर पुत्र ओमनाथ गुर्जर ने अपनी पुश्तैनी जमीन में से सवा बीघा जमीन ग्राम पंचायत के नाम निःशुल्क दान की है।
दान की गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई गई है।

दिलीप गुर्जर ने ग्राम पंचायत कार्यालय के निर्माण के लिए जमीन निःस्वार्थ भाव से दान करते हुए मूल दस्तावेज ग्रामवासियों एवं मौजिज व्यक्तियों की उपस्थिति में विकास अधिकारी, पंचायत समिति नावां को सौंपे। इस अवसर पर विकास अधिकारी ने दानदाता दिलीप गुर्जर का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह कासेड़ा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, पूर्व सरपंच दयाला राम कुमावत, गोपाल गुर्जर मिठड़ी, छोटू राम मावता, मुकेश गुर्जर, नाथू सिंह, माल सिंह, फतेह सिंह, सुरजीत गिवारिया, राजू राम मेघवाल, गुलाब नायक, रामपाल गुर्जर, लाला राम चौधरी, संपत सिंह, दिलीप सिंह, विनोद सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।








