Homeकुचामनसिटीकुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त;...

कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त; चालक गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर कुचामन पुलिस की ओर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई की गई है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए है। कंटेनर में एसी भरकर उनकी आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी।

- विज्ञापन -image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा और उप पुलिस अधीक्षक, साइबर थाना डीडवाना भानू प्रताप सिंह राठौड़ के निकटतम सुपरविजन में कुचामन सिटी थानाधिकारी राजेन्द्र खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

दरअसल, पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब का परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 242 कार्टून जब्त किए। इनमें 888 बोतलें और 8,064 पव्वे भरे हुए थे। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त छह चक्का कंटेनर वाहन को भी जब्त कर चालक संदीप को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -ishan

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया कंटेनर

23 अक्टूबर 2026 को राजेन्द्र खदाव (पुलिस निरीक्षक) मय पुलिस जाप्ते के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल से आगे राणासर की तरफ नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान यूके 07 सीबी 1478 नंबर के संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रुकवाकर जांच की गई।

कंटेनर की तलाशी लेने पर उसके पिछले हिस्से में एसी और आगे की तरफ खाकी रंग के 242 कार्टूनों में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। कंटेनर में शराब अवैध होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शराब और वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार – बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 504 बोतलें और 5,184 पव्वे, मैजिक मोमेंट्स की 384 बोतलें और 960 पव्वे तथा ऑल सीजन्स के 1,920 पव्वे शामिल हैं। इस प्रकार कुल 888 बोतलें और 8,064 पव्वे जब्त किए गए।

गुजरात के वडोदरा शहर में जाने वाला था कंटेनर

पुलिस ने कंटेनर चालक संदीप प्रजापत (35), निवासी हुकलाना मंडी, जिला हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार – उक्त कंटेनर में उत्तराखंड से एसी लोड किए गए थे, जिन्हें गुजरात के वडोदरा में खाली किया जाना था। वाहन में शराब कहां से भरी गई थी, इस संबंध में जसवंतगढ़ थानाधिकारी राजेश, पुलिस निरीक्षक द्वारा गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

कुचामन सिटी: पंचायत राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई, 2640 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments