Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिले में 182 बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

डीडवाना-कुचामन जिले में 182 बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में प्रथम चरण में 9 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को मतदान दलों की रवानगी की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्रथम चरण में जिले की 2 नगर परिषद डीडवाना व कुचामन तथा 2 नगरपालिकाओं लाडनूं व बोरावड़ के लिए नियुक्त मतदान दलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवानगी स्थल पर मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण और वाहनों की व्यवस्था की गई थी।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना से 44 मतदान दल रवाना

डीडवाना के लिए नियुक्त 44 मतदान दलों को जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के निर्देशन में राजकीय बांगड़ महाविद्यालय से रवाना किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नगर निकाय चुनाव को निष्पक्षता के साथ सुचारू रूप से संपन्न कराया जाना है।

उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को मतदान के दिन आयोग के निर्देशों के अनुसार सुचारू रूप से मतदान कराने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

182 बूथों पर होगा मतदान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए जिले की 2 नगर परिषद डीडवाना एवं कुचामन तथा 2 नगरपालिकाओं लाडनूं व बोरावड़ के मतदान दलों की रवानगी उनके निर्धारित स्थानों से की गई। उन्होंने बताया कि बुधवार, 9 सितंबर को जिले में प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक प्रथम चरण में कुल 182 बूथों पर मतदान होगा।

डीडवाना के लिए मतदान दलों की रवानगी राजकीय बांगड़ महाविद्यालय से, जबकि अन्य निकायों के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों से मतदान दलों को रवाना किया गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार सहित मतदान दलों से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: साइटिका समेत दर्द और चलने-फिरने की समस्याओं के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर शुरू

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments