Homeकुचामनसिटीकुचामन नगर परिषद चुनाव के लिए कल सुबह 8 बजे से वोट...

कुचामन नगर परिषद चुनाव के लिए कल सुबह 8 बजे से वोट काउंटिंग, कलक्टर ने जारी किए निर्देश, जिले के 8 नगरीय निकायों में तैयारियां पूरी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में कल का दिन राजनीतिक दृष्टि से बड़ा अहम है। सोमवार को कुचामन नगर परिषद चुनाव की मतगणना होगी। आने वाले 5 सालों में कौन-सी पार्टी विकास की दिशा तय करेगी, यह तस्वीर मतगणना के बाद काफी हद तक साफ हो जाएगी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

दरअसल, कुचामन के पदमपुरा रिंग रोड के पास स्थित राजकीय बालिका महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। अलग-अलग राउंड में मतगणना होगी। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुरेंद्र की मौजूदगी में सभी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों की उपस्थिति में मतगणना की जाएगी।

- विज्ञापन -image description

जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी मतदान कार्मिकों को पूर्ण तैयारी के साथ मतगणना केंद्र में पहुंचने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

मतगणना केंद्र पर केवल अधिकृत प्रवेश पत्रधारी को ही प्रवेश दिया जाएगा। यहां तक कि काउंटिंग एजेंट को भी बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के कोई भी व्यक्ति मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

- Advertisement -ishan

कल भाजपा के 41, कांग्रेस के 44 और RLP के 7, माकपा के 1 सहित 59 निर्दलीय उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

कल बाड़ेबंदी से कई प्रत्याशी लौटेंगे घर

पार्टियां अभी बाड़ेबंदी में लगी हुई हैं। बड़े पदाधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि किसी भी तरह से उनकी पार्टी सत्ता में प्रवेश करे। वोटिंग के बाद से ही प्रत्याशियों को रिसॉर्ट और होटलों में भेज दिया गया है। कुछ प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग जगहों पर रुकने की व्यवस्था की गई है।

हालांकि, कल समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे। आज इनमें कई महिला उम्मीदवार भी हैं, जिनके व्रत रखने की भी खबरें सामने आ रही है। साथ ही पूजा-पाठ भी किए जा रहे हैं।

ऐसे में कल हारने वाले प्रत्याशी अपने घर लौट जाएंगे, वहीं जीतने वाले प्रत्याशी सभापति के चुनाव तक अभी बाड़ेबंदी में ही रहेंगे। ये प्रत्याशी उसी दिन यानी 21 सितंबर को एक साथ सामने आएंगे।

निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अभी बाड़ेबंदी में कर लिया गया है, ताकि वे जीतने पर किसी एक पार्टी का समर्थन कर सकें। इनमें कई प्रत्याशी पार्टियों से बगावत करके चुनाव मैदान में आए हैं। 

डीडवाना-कुचामन: चुनाव में जीत के बाद नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, कलक्टर ने लगाई पाबंदी, सख्त कार्रवाई के आदेश

कल का दिन यह तय कर देगा कि कुचामन सिटी की सत्ता किस पार्टी की दिशा में जाएगी। लेकिन यह सुनिश्चित होना कि कौन-सी पार्टी सत्ता ग्रहण करेगी, यह 21 सितंबर को सभापति के चुनाव के बाद ही तय होगा। उस दिन कई राजनीतिक दांव-पेंच सामने आएंगे, जो कुचामन के राजनीतिक माहौल को और गर्म कर सकते हैं।

जिले के 8 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारियां पूरी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 3 नगर परिषदों और 5 नगर पालिकाओं, कुल 8 नगरीय निकायों की मतगणना के लिए संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में निर्धारित विद्यालयों एवं अन्य स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मतगणना से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा मतगणना स्थलों पर सुरक्षा, कार्मिक, ईवीएम संग्रहण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीडवाना-कुचामन: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments