Homeकुचामनसिटीकुचामन में मतगणना को लेकर यातायात प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा...

कुचामन में मतगणना को लेकर यातायात प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद कुचामन की मतगणना सोमवार, 14 सितंबर को राजकीय कन्या महाविद्यालय, कुचामन सिटी में होगी। मतगणना के दौरान आमजन की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यातायात प्लान जारी किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यातायात प्लान के अनुसार न्यू बस स्टैंड से चितावा की ओर जाने वाले वाहन शिव मंदिर की ओर होकर, जबकि पदमपुरा की ओर जाने वाले वाहन पालड़ी फांटा होकर जाएंगे। वहीं भांवता और हिराणी की ओर जाने वाले वाहन सीकर स्टैंड होकर निकलेंगे।

- विज्ञापन -image description

बाहर से कुचामन आने वाले वाहनों में पांचवा-चितावा की ओर से आने वाले वाहन आरएनटी तिराया से तेजा सर्किल होकर, जबकि हिराणी-भांवता की ओर से आने वाले वाहन भोमियाजी मंदिर से सीधे कस्बा कुचामन या आरएनटी तिराया होकर आगे जा सकेंगे। पदमपुरा की ओर से आने वाले वाहन पालड़ी फांटा होकर कुचामन में प्रवेश करेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना स्थल के आसपास चिन्हित प्रतिबंधित क्षेत्र में आमजन को पैदल अथवा किसी भी वाहन के साथ आवागमन की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में केवल अधिकृत व्यक्तियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा मौके पर तैनात पुलिस एवं यातायात कर्मियों के निर्देशों की पालना करें। प्रशासन ने मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में आमजन से सहयोग की अपील की है।

कुचामन नगर परिषद चुनाव के लिए कल सुबह 8 बजे से वोट काउंटिंग, कलक्टर ने जारी किए निर्देश, जिले के 8 नगरीय निकायों में तैयारियां पूरी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments