Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहें, पुलिस...

डीडवाना-कुचामन: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: महानिदेशक पुलिस राजस्थान  राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार डीडवाना-कुचामन पुलिस की ओर से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान, आई.पी.एस. के निर्देशन में जारी एडवाइजरी में लोगों को विशेष रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार –  साइबर ठग स्वयं को CBI, ED, ATS, पुलिस या कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी मुकदमे, वारंट या नोटिस का डर दिखाते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित को डराया जाता है और लगातार निगरानी में रखने का झांसा देकर मानसिक दबाव बनाया जाता है। ठग बैंक खाते में मौजूद राशि को सुरक्षित रखने के नाम पर पीड़ित से पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उसके बैंक खाते की राशि ट्रांसफर करवाने की प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती। ऐसे किसी भी कॉल से घबराने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। OTP, PIN अथवा बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध नोटिस या लिंक पर क्लिक करने से बचें।

यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो उसे बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी गई है।

डीडवाना-कुचामन: चुनाव में जीत के बाद नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, कलक्टर ने लगाई पाबंदी, सख्त कार्रवाई के आदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. परम् आदरणीय गोभक्त हेमन्त जी जोशी भाईसाहब सादर वंदन अभिवादन साष्टांग प्रणाम आपके चैनल के माध्यम से गौमाता सेवक समिति परिवार के कार्यक्रमों की खबर प्रकाशित करवाना चाहते हैं कृपया आप अपना मोबाइल व्हाट्स एप नंबर उपलब्ध करवाने की कृपा करें आपका आत्मीय स्नेहाकांक्षी शुभेच्छु ज्योतिर्विद पंडित मानस संजय मिश्र: मोबाइल नंबर 9414052768

Comments are closed.

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments