कुचामन सिटी. समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट की साधारण सभा की बैठक राजकुमार फौजी (कुशमीवाल) की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में समाज बंधुओं की मांग पर विचार-विमर्श करते हुए मुख्य मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर के पुनः जीर्णोद्धार का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में संत शिरोमणि श्रीयादे माताजी तथा गणेशजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

बैठक में तय किया गया कि आगामी बैठक में मंदिर के जीर्णोद्धार, वित्तीय व्यवस्था तथा प्रतिमाओं की स्थापना के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा।
साथ ही 19 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाली शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर कथा पूजन, सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक, पालकी एवं चंवर ढुलाई की बोली (डाक) लगाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समाज बंधु बोली में भाग लेकर धार्मिक कार्य में सहयोग और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में कुमावत, प्रजापत और कुम्हार समाज के बीच पूर्व की भांति आपसी सौहार्द और सामंजस्य की भावना देखने को मिली। उपस्थित समाज बंधुओं ने सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया।
बैठक में ट्रस्टी गोरूराम पचेरीवाल, भींवाराम मोरवाल, रामलाल पीपलोदा, सीताराम तुनगरिया, मदनलाल पीपलोदा, रामदेव सिहोटा, भैरूलाल धुमाणिया, हेमाराम मोरवाल, राजेंद्र मारवाल, राधेश्याम सिहोटा, मानाराम सोकल, लालाराम बाबरिया, बाबूलाल राहोरिया, ताराचंद सिहोटा सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।
कुचामन सिटी: भारतीय संगीत सदन में मोहम्मद रफी नाइट का भव्य आयोजन






