Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: डॉ. प्रकाश चंद टेलर 'पाथेय' राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न...

कुचामन सिटी: डॉ. प्रकाश चंद टेलर ‘पाथेय’ राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. साहित्य, पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुचामन सिटी के प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. प्रकाश चंद टेलर ‘पाथेय’, सेवानिवृत्त उपप्रधानाचार्य, को अभाकाम संस्था, राजस्थान द्वारा पांचवां राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह रविवार को जयपुर स्थित सिवाम ऑडिटोरियम, कृषि विज्ञान केंद्र (दुर्गापुरा) में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं देशभर से आए प्रबुद्ध साहित्यकारों की उपस्थिति में डॉ. टेलर को नकद राशि, स्मृति चिह्न, शॉल, दुपट्टा, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर भावभीना सम्मान प्रदान किया गया।

- विज्ञापन -image description

उल्लेखनीय है कि अभाकाम संस्था द्वारा देशभर के साहित्यकारों के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डॉ. टेलर द्वारा मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध अमर कहानी ‘पूस की रात’ पर लिखी गई मर्मस्पर्शी एवं यथार्थवादी साहित्यिक समीक्षा को चयन समिति ने चुना। इसके आधार पर उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया।

डॉ. टेलर ने कहा कि “मुंशी प्रेमचंद की ‘पूस की रात’ केवल एक कहानी नहीं, बल्कि भारतीय किसान के दर्द और संघर्ष का जीवंत दस्तावेज है। साहित्य का वास्तविक ध्येय समाज को दिशा देना और मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखना है। एक शिक्षक और साहित्य-साधक होने के नाते मेरी लेखनी सदैव समाज कल्याण और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहेगी।”

- Advertisement -ishan

डॉ. टेलर को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर कुचामन सिटी सहित क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कुचामन सिटी: सत्यम गर्ल्स पीजी हॉस्टल के स्थापना दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 124 यूनिट रक्त संग्रहित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments