Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: स्व. मांगीदेवी जैन की पुण्य स्मृति में प्रभुजनों को कराया...

कुचामन सिटी: स्व. मांगीदेवी जैन की पुण्य स्मृति में प्रभुजनों को कराया स्नेहपूर्ण भोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. “सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो” तथा “दोस्ती से सेवा” के उद्देश्यों को लेकर सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा द्वारा ‘अपना घर’ में निवासरत बेसहारा, लाचार, बीमार एवं असहाय प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया।

- विज्ञापन -image description

यह सेवा कार्य वीरा सुनीता गंगवाल की माता स्व. मांगीदेवी जैन धर्मपत्नी स्व. शांतिलाल काशलीवाल (नागौर) की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र अनिल, अरुण एवं अशोक, गुवाहाटी-शिवसागर, आसाम परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरी सुनीता गंगवाल, वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर गोरधन मालवीय, वीरा उर्मिला, ब्रजकिशोर, शर्मी, ओमप्रकाश तालापा, किरण तालापा, अदिति, रिषभ एवं लविशंका सहित अनेक सेवा सहयोगी उपस्थित रहे।

सेवा भाव से सभी प्रभुजनों को अपने हाथों से भोजन कराकर आत्मीयता एवं स्नेह के साथ उनकी सेवा की गई। 

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: महेंद्र चौधरी ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना, हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद शुद्धिकरण हवन पर विवाद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments