Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का सम्मान, उपभोक्ता...

कुचामन सिटी: स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का सम्मान, उपभोक्ता हितों के प्रति जागरूकता के लिए किया सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय खेल स्टेडियम में आयोजित उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक जन जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों का सम्मान किया गया।

- विज्ञापन -image description

समारोह में उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, नगर परिषद कुचामन सिटी आयुक्त शिंकेश कांकरिया, सीआई राजेन्द्र खदाव एवं लॉयन दलपत सिंह रुणिजा ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

- विज्ञापन -image description

सम्मानित होने वालों में कृष्ण पारीक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य – रक्षेन्द्र ओझा (प्रांत प्रतिनिधि), एडवोकेट ओम प्रकाश पारीक (जिला विधि आयाम प्रमुख) एवं डॉ. हरीश कुमावत (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत) शामिल रहे।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उपभोक्ता हितों तथा सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सामाजिक जन जागरण के लिए कार्य करना समाजहित में महत्वपूर्ण पहल है।

कुचामन सिटी: GSV स्कूल में बच्चों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments