नावां: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुमावत सेवा समिति, नावां के सौजन्य से श्री राधाकृष्ण भगवान मंदिर प्रांगण में 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
आयोजन के दौरान कुमावत समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जन्माष्टमी महोत्सव में बाबा अमरनाथ की गुफा, खाटू श्याम जी का दरबार सहित अनेक मनमोहक एवं सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
प्रतिभाओं का होगा सम्मान
आयोजन के दौरान कुमावत समाज एवं नावां नगर क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा आईआईटी, नीट, नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। गत जन्माष्टमी से इस वर्ष की जन्माष्टमी तक राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं को भी सम्मान दिया जाएगा।
खेलकूद के क्षेत्र में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड, सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों तथा अन्य क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का भी समिति की ओर से सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद बालकृष्ण द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कुचामन नगर परिषद चुनाव: BJP, कांग्रेस और RLP के उम्मीदवारों की सूची जारी







