Homeराजनीतिडीडवाना-कुचामन जिले में कई निकायों के आरक्षण बदले

डीडवाना-कुचामन जिले में कई निकायों के आरक्षण बदले

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के नगरीय निकायों में निकाय प्रमुख के पदों के आरक्षण की तस्वीर सामने आने के बाद कई निकायों में आरक्षण की स्थिति बदली है।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना नगर परिषद में इस बार ओबीसी सीट हुई है, जबकि पिछली बार यहां अनारक्षित महिला सीट थी। वहीं मकराना नगर परिषद में इस बार अनारक्षित सीट है, जबकि पिछली बार यहां अनारक्षित महिला सीट थी।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी नगर परिषद में इस बार भी अनारक्षित सीट रही है। पिछली बार भी कुचामन में अनारक्षित सीट थी। 

कुचामन सिटी में फिर सामान्य सीट, अब सबकी नजर सभापति की कुर्सी पर

- Advertisement -ishan

जिले की नगर पालिकाओं की बात करें तो लाडनूं में इस बार ओबीसी महिला सीट हुई है, जबकि पिछली बार यह सीट अनारक्षित थी। खाटू खुर्द नई बनी नगर पालिका है। इसलिए यहां पहली बार आरक्षण की स्थिति सामने आई है और सीट अनारक्षित रखी गई है।

बोरावड़ में इस बार एससी महिला सीट हुई है, जबकि पिछली बार यहां अनारक्षित सीट थी। नावां में इस बार ओबीसी महिला सीट है, जबकि पिछली बार यहां एससी सीट थी। वहीं परबतसर में इस बार अनारक्षित सीट हुई है, जबकि पिछली बार यहां ओबीसी सीट थी।

इस तरह डीडवाना-कुचामन जिले के निकायों में इस बार कई जगह आरक्षण का समीकरण बदला है। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments