Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: समाज जागरण से ही बचेगा गर्भस्थ शिशु, संस्कारित होगा राष्ट्र:...

कुचामन सिटी: समाज जागरण से ही बचेगा गर्भस्थ शिशु, संस्कारित होगा राष्ट्र: रामकिशोर तिवाड़ी

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की बैठक में दो शिक्षाविदों का संरक्षक पद पर मनोनयन, जनजागरण अभियान तेज करने का आह्वान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की कुचामन इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री के सानिध्य में समिति साधकों की प्रेरक बैठक आयोजित हुई।

- विज्ञापन -image description

बैठक में गर्भस्थ शिशु संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, संस्कार निर्माण, महिला शिक्षा, बेटियों का समय पर विवाह तथा परिवार एवं समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कुचामन इकाई अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी ने कहा कि “गर्भस्थ शिशु की रक्षा और संस्कारित समाज का निर्माण ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।”

उन्होंने प्रत्येक साधक से घर-घर जनजागरण कर कन्या संरक्षण, नारी सम्मान एवं संस्कार आधारित समाज निर्माण के अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। सचिव परमानंद अग्रवाल ने वर्ष भर में आयोजित हुई गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

- Advertisement -ishan

बैठक के दौरान समिति ने वरिष्ठ शिक्षाविद् मधुसूदन पुरोहित एवं भंवरलाल पारीक को कुचामन इकाई का संरक्षक मनोनीत किया। इस अवसर पर दोनों का पारंपरिक साफा बंधवाकर, माला एवं सम्मान-दुपट्टा ओढ़ाकर भावभीना अभिनंदन किया गया। उपस्थित साधकों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ प्रकट कीं।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने कहा कि समिति के साधक सामाजिक परिवर्तन की सशक्त कड़ी हैं। उनके सेवा भाव, समर्पण और सतत जनसंपर्क से ही भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है तथा संस्कारित एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

बैठक में प्रांतीय सचिव श्यामसुंदर सैनी, सचिव परमानंद अग्रवाल, युवा इकाई अध्यक्ष भरत स्वामी, मुरलीधर गोयल, सत्यनारायण मोर, मनोहर पारीक, अनन्त तिवाड़ी, प्यारेलाल कुमावत, सहित अनेक साधक उपस्थित रहे। अंत में समिति के जनजागरण अभियानों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल परिवार ने खारिया के दो विद्यालयों को छत पंखे किए भेंट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!