Homeकुचामनसिटीकुचामन की हर्षिता अब राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर में...

कुचामन की हर्षिता अब राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर में करेगी पढ़ाई

NEET, AIIMS और IISER की परीक्षाओं में भी उत्तीर्ण हुई हर्षिता

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. क्षेत्र की प्रतिभावान छात्रा हर्षिता चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

- विज्ञापन -image description

हर्षिता ने राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर की प्रवेश परीक्षा NEST भी उत्तीर्ण की है।

- विज्ञापन -image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार – उनकी ऑल इंडिया रैंक 1541 तथा ओबीसी श्रेणी रैंक 398 रही है। NISER भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन संचालित देश के अग्रणी विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थानों में से एक है, जहां हर्षिता की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब हर्षिता यहां पढ़ाई करते हुए अनेक अनुसंधानों में अपनी भागीदारी निभाएगी।

NEET में 646 अंक, सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिल सकता था प्रवेश

इसके अलावा हर्षिता ने वर्ष 2026 की NEET परीक्षा में 646 अंक प्राप्त किए। हर्षिता ने R-NEET में 538 अंक हासिल किए हैं तथा उनकी ऑल इंडिया रैंक 47,857 और ओबीसी श्रेणी रैंक 23,555 है। इन अंकों के आधार पर राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता था, लेकिन छात्रा ने अग्रिम शिक्षा के लिए NISER का ही चयन किया।

- Advertisement -ishan

IISER बुरहानपुर से भी मिला प्रवेश का प्रस्ताव

छात्रा हर्षिता ने वर्ष 2025 में आर.के. गुरुकुल विद्यालय से विज्ञान संकाय में अध्ययन करते हुए बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हर्षिता केवल मेडिकल क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने देश के प्रतिष्ठित विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थानों में प्रवेश के लिए भी अपनी योग्यता सिद्ध की है। हर्षिता को भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) बुरहानपुर में भी प्रवेश के लिए प्रस्ताव पत्र मिला था। IISER देश के शीर्ष विज्ञान अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में शामिल हैं और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।

AIIMS B.Sc. नर्सिंग परीक्षा में 380वीं रैंक, एम्स जोधपुर से मिला ऑफर लेटर

हर्षिता की उपलब्धियों की सूची यहीं समाप्त नहीं होती। उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा संचालित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में भी सफलता मिली है। इस परीक्षा में उन्होंने 380वीं रैंक हासिल की है तथा ओबीसी वर्ग में 177वीं रैंक हासिल की है, जो उनकी बहुआयामी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। जिसके बाद हर्षिता को एम्स जोधपुर से भी ऑफर लेटर मिला है।

कुचामन सिटी: अक्षय जैन के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगी रोशनी

हर्षिता चौधरी की इन उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन के बल पर ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। हर्षिता भाजपा नेता सुनील चौधरी की सुपुत्री हैं। हर्षिता के दादा गौरुराम चौधरी और नाना मंगलाराम बाजिया समेत अन्य परिजनों ने हर्षिता की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। हर्षिता की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

परिजनों ने हर्षिता की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने भी हर्षिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आर.आर. गुरुकुल और टैगोर ग्रुप के निदेशक पूर्णसिंह रणवा, बी.एल. बागड़िया, नावां प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर समेत अन्य लोगों ने हर्षिता के घर पहुंचकर उसे साफा और माला पहनाकर सम्मानित भी किया।

कुचामन सिटी: हर साल की तरह बड़े झूलों के साथ रौनक लेकर लौटा हरियाली अमावस्या का मेला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments