Homeकुचामनसिटीराजस्थान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में कुचामन के तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में कुचामन के तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में कुचामन सिटी के तीन कांग्रेस नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश एवं प्रदेश खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान के आदेशानुसार फजलुर रहमान कुरैशी और बुन्दू अली को प्रदेश खेल प्रकोष्ठ का सचिव तथा सुभाष पावड़िया को महासचिव नियुक्त किया गया है।

- विज्ञापन -image description

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने कहा कि ऊर्जावान युवा साथियों एवं निवर्तमान पार्षदों की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -ishan

नवनियुक्त पदाधिकारियों फजलुर रहमान कुरैशी, बुन्दू अली और सुभाष पावड़िया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान तथा पूर्व विधायक एवं पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कुचामन सिटी: पुराने बस स्टैंड पर दर्जनों वाहन बीच सड़क पर खड़े, राहगीर परेशान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments